शिक्षा मंत्री ने प्लस टू विद्यालय का किया उद्घाटन, कहा - पढ़ाई करनाआपका काम है. व्यवस्था देना हमारा काम

    शिक्षा मंत्री ने प्लस टू विद्यालय का किया उद्घाटन, कहा - पढ़ाई करनाआपका काम है. व्यवस्था देना हमारा काम

    गिरिडीह(GIRIDIH): शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने आज डुमरी दौरा किया. गलागी और अमरा में प्लस 2 हाई स्कूल का उद्घाटन. मंत्री ने कहा शिक्षा और शराब दोनों का है मंत्रालय, अगर आप पढेंगे तो बनेंगे महान ,शराब पियेंगे तो बन जाएंगे खराब ।

    राज्य के शिक्षा मंत्री सह डुमरी विधायक जगरनाथ महतो शनिवार दोपहर को डुमरी पहुंचे. जहां डुमरी के पूर्वांचल क्षेत्र के गलागी गांव में उन्होंने प्लस टू विद्यालय का उद्घाटन किया तो वही दक्षिणांचल स्थित अमरा गांव में भी प्लस टू विद्यालय का उद्घाटन किया. इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि झारखंड ने विकास तेजी से हो रहा है तथा शिक्षा के क्षेत्र में सुधार भी किया जा रहा है. उन्होंने बच्चों से कहा कि पढ़ाई करना आपका काम है. व्यवस्था देना हमारा काम है. उन्होंने कहा कि पढ़ाई के क्षेत्र में कोई भी दिक्कत आती है तो सारी दिक्कत को वे खुद सोल्व करेंगे.

    1932 खतियान हेमंत सरकार ही लाएगी

    पत्रकारों से बात करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज झारखंड में 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति बनाने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. जो आंदोलन कर रहे हैं, वही लोग 1932 के खतियान लागू करवाने में भी दिक्कत खड़ा कर रहे हैं. उन्होंने गिरिडीह सांसद सह तत्कालीन मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि जब वे मंत्री थे तो 1985 आधारित स्थानीय नीति को ऐतिहासिक बताया था. परंतु, आज वे 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति की मांग क्यों कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जगरनाथ महतो और हेमंत सोरेन की सरकार ही जल्द ही 1932 का खतियान लागू करके दिखाएंगी और विरोधियों के मुंह में ताला लगाने का काम किया जाएगा.

    रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news