कोयलांचल की 67 समस्याओं को लेकर सांसद पहुंचे बीसीसीएल सीएमडी के पास, जल्द समाधान का मिला भरोसा

    कोयलांचल की 67 समस्याओं को लेकर सांसद पहुंचे बीसीसीएल सीएमडी के पास, जल्द समाधान का मिला भरोसा

    धनबाद(DHANBAD) - बीसीसीएल मुख्यालय में आज आयोजित जन समस्या के निराकरण के लिए धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह  के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी प्रतिनिधि मंडल और बीसीसीएल सीएमडी  समिरन दत्ता  सहित  वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ  महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बैठक में धनबाद के निवर्तमान महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ,बीसीसीएल के निदेशक कार्मिक  केआरएम राव ,जीएम इस्टेट  पी चंद्रा जी,सी  एम डी के टी एस  ए द्विवेदी ,जीएम सेफ्टी  एस निगम जी,जी  एम वेलफेयर श्रीमती एस स्वाइन , जी एमपी  विद्युत शाह  ,जीएम सिविल बी एस घोष  ,जी एम सिक्योरिटी  एम एस पांडे ,जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह , जिला महामंत्री नितिन भट्ठ ,रामदेव महतो , जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून , संजय झा ,उमेश यादव , मिल्टन पार्थसारथी ,अमलेश सिंह ,स्वरूप भट्टाचार्य, मनोज सिंह, दिलीप भारती,उमेश सिंह  ,राजकिशोर जेना ,रवि मिश्रा  सहित अन्य उपस्थिति थे.  

    सांसद ने रखी धनबाद की कुल 67 समस्याऍ 

    सांसद पशुपतिनाथ सिंह  ने बैठक में कहा कि सीएमडी के पद पर आप को जिम्मेदारी मिली  है, आपसे अपेक्षा है कि बीसीसीएल  क्षेत्र में जनता की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आप कार्य करें ,साथ ही बीसीसीएल को ऊंचाई पर ले जाने के लिए आपके द्वारा प्रयास किया जाये.सांसद ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, धनबाद अंतर्गत जिले की  समस्याओं के  समाधान के लिए  ध्यान आकृष्ट कराते हुऐ कहा कि गैर कार्यकारी सेवानिवृत्त कर्मचारी को भी कार्यकारी कर्मचारी की तरह अस्पतालों में इलाज के लिए  कैशलेस की सुविधा मिले , बस्ताकोला क्षेत्र संख्या 9 अंतर्गत भगतडीह मोड़ से दुखहरणी मंदिर, कतरास मोड़ तक हाईवा के परिचालन से सड़क पर धुलकण की  मोटी  परत जम  गई  है, विगत कई वर्षों से इस आधे किलोमीटर सड़क का सफर अत्यंत दुर्लभ हो गया है.  झरिया- सिंदरी मुख्य मार्ग से ज्यादा प्रदूषण  कहीं नहीं है ,आए दिन यहाँ दुर्घटना भी होती   रहती है, इसे गंभीरतापूर्वक ध्यान में  रखते हुए धूल कण हटाने की व्यवस्था एवं नियमित पानी छिड़काव तथा रूट निर्धारण किया  जाए ताकि दुर्घटनाओ को रोका जा सके एवं सड़क को प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके.  ,मुनिडीह, बालूडीह चौक से जटुडीह चौक तक सड़क की मरम्मत कराइ जाये ,मुनिडीह, डी०एम० कॉलोनी से जटुडीह चौक तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाये. मुनिडीह, बालूडीह पावर स्पोट नगर पार्क को सुंदर  बनाया जाये. सांसद ने आज सीएमडी के सामने धनबाद की कुल 67 समस्याएं रखी. और निराकरण करने की मांग की. 

    क्या कहा बीसीसीएल के सीएमडी ने 

    बीसीसीएल के सीएमडी समीरण दत्ता  ने उपर्युक्त सभी मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया. समिरन दत्ता  ने कहा बीसीसीएल जन सुविधा बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी, पेयजल की समस्या ना हो इसके लिए शीघ्र सकारात्मक कदम उठाया जाएगा.  जनता की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने की सकारात्मक पहल होगी.  बीसीसीएल क्षेत्र में प्रदूषण कम करने के लिए उच्च स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर कदम उठाए जाएंगे और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए काम होगा. 



    Related News