लोहरदगा : झारखंड आंदोलनकारियों ने फूंका मंत्री आलमगीर आलम का पुतला

    लोहरदगा : झारखंड आंदोलनकारियों ने फूंका मंत्री आलमगीर आलम का पुतला

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : झारखंड आंदोलनकारियों ने सरकार के विरोध में जिला मुख्यालय के समक्ष मंत्री आलमगीर आलम का पुतला फूंका. इस मौके पर केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि अलग प्रदेश की लड़ाई लड़ने वाले आंदोलनकारियों को अब तक प्रदेश में न्याय नहीं मिला है. अपने हकों के लिए झारखंड आंदोलनकारी फिर से आंदोलनरत हैं. इन्होंने कहा कि अलग राज्य के लिए लाठी और गोली हमने खाई और लाभ उठाने वाले हमें ही दरकिनार कर रहे हैं. आलमगीर आलम पर झारखंड आंदोलनकारियों के विरोध में बयान देने का आरोप लगाते हुए इन्होंने मंत्री पुतला फूंका है.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news