बोकारो (BOKARO) : जिले के गोमिया एवं पलिहारी गुरुडीह पंचायत में व्याप्त पेयजल की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर दर्जनों ग्रामीणों की उपस्थिति में समाजसेविका सपना कुमारी ने गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो एवं सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी को मांगपत्र सौंपा है. इस संबंध में सपना कुमारी ने कहा कि उक्त दोनों पंचायतों में पेयजल की विकराल समस्या है. नदी एवं कुंआ का जलस्रोत बिल्कुल सूख चुका है. उन्होंने कहा कि गर्मी अभी से अपना रूप दिखाने लगी है. गोमिया के दोनों छोर पर दो-दो नदियां हैं. नदियां होने के बावजूद ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में विधायक एवं सांसद ने पेयजल समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है.
रिपोर्ट : संजय कुमार, गोमिया(बोकारो)
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

