झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में नहीं पढ़ पाए हैं न्यूज पेपरतो एक नजर में पढ़िए खास खबरें.  शनिवारदिनांक 12 मार्च 2022 को रांची  के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं-

    साथ आए आजसू के सुदेश महतो, निर्दलीय सरयू समेत पांच विधायक, बनाया झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा : झारखंड की राजनीति में शुक्रवार को एक बड़ा बदलवा देखने को मिला. झारखंड के पांच विधायकों ने मिलकर झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा के गठन का एलान किया. (दैनिक भास्कर)

    छठी जेपीएससी की संशोधित मेरिट लिस्ट में 313 पास, 60 अफसरों की गई नौकरी : झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद छठी जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की संशोधित मेरिट लिस्ट शुक्रवार को जारी हुई. कुल 326 उम्मीदवारों का चयन हुआ था. नए रिजल्ट में पूर्व चयनित 69 अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. (दैनिक भास्कर)

    12  सीओ पर पांच-पांच हजार जुर्माना : रांची जिला में दाखिल खारिज के लंबित होने के मामले अधिक होने पर 12 अंचलाधिकारियों को कार्रवाई के दायरे में लाया गया. उपायुक्त ने खुद जिले के बारह अंचलाधिकारियों पर राइट टू सर्विस एक्ट के तहत कार्रवाई की है और सभी पर 5-5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. (दैनिक जागरण)

    समाज और मानव जाति के लिए अहम भूमिका निभाता है आतिथ्य - राज्यपाल :  इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट रांची में प्रमोशन एंड एडवरटाइजिंग ऑफ लेजर एक्टविटी फॉर सस्टेनेबिलिटी ऑफ हॉस्पैटिलिटी विषय पर दो दिन के अंतराष्र्टीय सम्मेलन में राज्यपाल रमेश बैस शरीक हुए.  कहा कि आतिथ्य समाज और मानव जाति के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. (दैनिक जागरण)

    माओवादी सेंट्रल कमिटी मेंबर कंचन दा गिरफ्तार : प्रतिबंधित संगठित भाकपा माओवादी के सेंट्रल कमिटी के सदस्य और ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो अरूण कुमार भट्टाचार्य उफ कंचन दा को असम के गुवाहाटी से गिरफ्तार किया गया है. (प्रभात खबर)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news