धनबाद (DHANBAD) : निर्माणाधीन हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) के यूरिया प्लांट के स्टोर रूम की छत पर रखे सामानों में शुक्रवार को आग लग गई. इससे कुछ मिनटों के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया.
जीएम कामेश्वर झा का कहना है कि काम चल रहा है और छत पर कुछ केमिकल आदि रखे हुए थे. लगता है कि गर्मी से आग लग गई होगी. बताया कि पांच मिनट में ही आग पर काबू पा लिया गया. कोई नुकसान नहीं हुआ है. इधर यह भी कहा जा रहा है कि जिस जगह पर सामान रखे गए थे, वहां पर इलेक्ट्रिक वेल्डिंग का काम चल रहा था. आग इसी वजह से भड़की.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


