लौह अयस्क लदे ट्रक के साथ चालक धराया, अवैध खनन का मामला दर्ज


चाईबासा (CHAIBASA) - बड़ाजामदा ओपी पुलिस ने अवैध लौह अयस्क लदे ट्रक को चालक समेत पकड़ा है. खनन विभाग ने मामले की जांच की. मामले को सही पाकर बड़ाजामदा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रारम्भ की. उल्लेखनीय है कि 10-11 मार्च की मध्य रात्रि गश्ती के दौरान बड़ाजामदा पुलिस ने मुख्य सड़क के किनारे स्थित दूर्गा लेथ वर्क्स नामक गैराज के पास से एक बारह चक्का ट्रक को पकड़ा है. कागजात की मांग करने पर कोई भी कागजात वाहन चालक द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया. तब ट्रक सं०- OD09G - 4121 और चालक को आवश्यक कार्रवाई के लिए बड़ाजामदा ओपी लाया गया. इसके बाद मामले की जानकारी चाईबासा के जिला खनन कार्यालय को दी गई. जिला खनन पदाधिकारी ने खान निरीक्षक गणेश परिडा ने 11 मार्च को बड़ाजामदा भेज मामले की जांच कराई. जांच में उक्त अयस्क अवैध पाया गया. इसके बाद गणेश परीडा द्वारा बड़ाजामदा ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
रिपोर्ट : संदीप गुप्ता, गुवा/चाईबासा
4+