कैंपस में लगी 'पुलिस की पाठशाला', बच्चों ने जाना-कैसे बचे सइबर क्राइम से


धनबाद (DHANBAD) : धनबाद जिला पुलिस स्कूल और कॉलेजों में छात्रों के बीच 'पुलिस की पाठशाला 'कार्यक्रम कर रही है. शहर के स्कूलों के बाद आज केबीआर उच्च विद्यालय ,महुदा एवं साधना गुप्ता विद्यालय, मुरलीडीह के बच्चों के बीच प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव, शिक्षक एवं ओपी प्रभारी की उपस्थिति में बाघमारा की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निशा मुर्मू ने 'पुलिस की पाठशाला' कार्यक्रम किया. पाठशाला में बच्चों को मार्गदर्शन दिया गया और बताया गया कि साइबर क्राइम से कैसे बचा जा सकता है, इसकी रिपोर्ट थाने में कैसे की जा सकती है. यातायात के क्या नियम है और इसका अनुपालन कैसे हो सकता है. लड़कियों के साथ छेड़खानी से कैसे बचा जा सकता है और जरूरत पड़ी तो पुलिस की मदद तत्काल कैसे ली जा सकती है.
4+