धनबाद के तीन खिलाड़ियों को मिले ढाई-ढाई लाख रुपए

    धनबाद के तीन खिलाड़ियों को मिले ढाई-ढाई लाख रुपए

    धनबाद (DHANBAD) : उपायुक्त  संदीप सिंह की अनुशंसा पर तीरंदाजी उपकरण खरीदने के लिए पाथरडीह की ज्योति कुमारी, मधु कुमारी तथा जोरापोखर के मोहम्मद आदिल को ढाई-ढाई लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है. तीनों खिलाड़ियों के तीरंदाजी उपकरण क्षतिग्रस्त हो जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त को तीनों खिलाड़ियों के लिए तीरंदाजी उपकरण उपलब्ध कराने में आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया था.

    सीएम के निर्देश के बाद तीन दिनों में मिली राशि 

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उपायुक्त ने तीन दिनों के अंदर ही सारी प्रक्रिया को पूरी कर खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय से खिलाड़ियों को उपकरण उपलब्ध कराने की अनुशंसा की. अनुशंसा के बाद निदेशालय ने तीनों खिलाड़ियों के बैंक अकाउंट में ढाई-ढाई लाख रुपए की सहायता राशि ट्रांसफर कर दी. उपायुक्त ने सभी खिलाड़ियों को तीरंदाजी उपकरण खरीदने के लिए मिली वित्तीय सहायता पर हर्ष व्यक्त किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.  जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार ने भी तीनों खिलाड़ियों से लगातार अभ्यास जारी रखने के साथ और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news