मोबाइल खंगाल कर जानने की कोशिश में पुलिस, नाबालिग की मौत हत्या है या आत्महत्या !


लोहरदगा (LOHARDAGA) - सदर थाना क्षेत्र के पावरगंज चौक के समीप एक नाबालिग लड़की फांसी पर लटकी मिली. वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन सदर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.
बताया गया कि देर रात भोजन कर नाबालिग अपने कमरे में चली गई थी. सुबह जब परिजनों ने दरवाजा खोला तो युवती फांसी के फंदे में झूल रही थी. पूरे मामले को लेकर सदर पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सदर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस जांच में जुटी है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का. युवती के मोबाइल के आधार पर वस्तुस्थिति को जांचने और परखने की कोशिश की जा रही है.
रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा
4+