अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की मौके पर मौत, बच्चे की हालत गंभीर

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति की मौके पर मौत, बच्चे की हालत गंभीर

    धनबाद ( DHANBAD) - निरसा थाना क्षेत्र स्थित नई दिल्ली-कोलकाता मार्ग nh2 पर बुधवार की शाम अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को रौंद दिया. जिसमे बाइक सवार पति-पत्नी की घटना स्थल पर मौत हो गयी. जबकि घटना में एक मासूम की स्थिति नाजुक बनी हुई है.  घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की शाम पश्चिम बंगाल के कुल्टी थाना क्षेत्र के गंगुटिया निवासी दुलाल गोराई अपनी पत्नी चाइना गोराई व मासूम अनु गोराई के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक संख्या WB 38 AH 9445 को टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार पति-पत्नी और बच्चा सड़क पर गिर पड़े. दुर्घटना में पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की काफी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. वही निरसा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को हटाया तथा बच्चे को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भेजा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news