शावेल मशीन में लगी आग, चालक ने मशीन से कूदकर बचाई अपनी जान

    शावेल मशीन में लगी आग, चालक ने मशीन से कूदकर बचाई अपनी जान

    धनबाद (DHANBAD) :  झरिया के नॉर्थ तिसरा परियोजना में कोयला खनन का काम में लगे शावेल मशीन में बुधवार को अचानक आग लग गई. घटना के बाद खनन में अफरातफरी का माहौल बन गया. हालांकि गनीमत रही कि शावेल मशीन के चालक ने मशीन से कूदकर अपनी जान बचा ली. बता दें कि बी सी सी एल प्रबंधन ने अग्नि प्रभावित क्षेत्र में कोयला खनन के लिए मशीन को लगाया था. खनन कार्य में लगी शावेल मशीन में अचानक आग लगने के बाद बी सी सी एल के कई टैंकरों के सहारे आग पर काबू पाया गया. इस घटना से कंपनी को करोड़ों का नुकसान होने की बात कही जा रही है.

    रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद

     



    Related News