भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, रांची सांसद और विधायक भी रहे मौजूद  

    भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, रांची सांसद और विधायक भी रहे मौजूद  

    रांची (RANCHI) : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने झारखंड राज्य में बढ़ती बेरोजगारी, तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार, लचर-कानून व्यवस्था, मोरहाबादी में फुटपाथ दुकानदारों के विस्थापन आदि के मुद्दे को लेकर रांची उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया. इस कार्यक्रम के तहत सैकड़ों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जिला स्कूल शहीद चौक से चलकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और घेराव किया. इतनी भीड़ को देखते हुए उपायुक्त कार्यालय के सभी गेट को बंद कर दिया गया था, जिससे कोई अंदर ना जा सके.

    रांची सांसद संजय सेठ ने सरकार को लगाई जमकर लताड़  

    इस मौके पर रांची के सांसद संजय सेठ ने हेमंत सरकार को जमकर लताड़ा. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने चुनाव से पहले वादा किया था कि वे साल में 5 लाख रोजगार देंगे, नहीं तो गद्दी छोड़ देंगे. कहां है रोजगार? जब से ये सरकार बनी है, तबसे सिर्फ भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ा है. उन्होंने रांची की बदतर ट्रेफिक व्यवस्था पर कहा कि रांची की सड़कों पर चलना दूभर हो चुका है. इस मौके पर सांसद संजय सेठ के साथ रांची विधायक सीपी सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी सहित कई नेता मौजूद थे.   

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news