हिंडाल्को डंपिंग यार्ड पर मजदूरों की दो टूक, रोजगार पर आई आफत तो होगा जोरदार आन्दोलन

    हिंडाल्को डंपिंग यार्ड पर मजदूरों की दो टूक, रोजगार पर आई आफत तो होगा जोरदार आन्दोलन

    लोहरदगा (LOHARDAGA) - जिला के कुडू प्रखंड के जरियो गांव में इंटक यूनियन की सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और इंटक यूनियन के अध्यक्ष सुखेर भगत शामिल हुए. इंटक यूनियन की सभा में सैकड़ों की संख्या में मजदूर शामिल हुए.  मजदूरों ने हक अधिकारों के लिए अपनी बात जोरदार तरीके से रखी.

    राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू का हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल के द्वारा शंख पुल से जरियो गांव तक स्वागत किया गया. सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि हिंडाल्को का डंपिंग यार्ड आज की तारीख में हॉट केक बना हुआ है. बड़की चांपी इलाके में डंपिंग यार्ड शिफ्ट करने को लेकर तैयारियां जोर शोर से की जा रही है. लेकिन कंपनी पॉलिसी के तहत कार्य करना चाहती है. इस इलाके के सैकड़ों मजदूरों को बेरोजगारी का सामना करना पड़े, ऐसे में अपनी मांगों को लेकर जोरदार तरीके से आंदोलन करने का कार्य इंटक करेगा.  कहा कि मजदूर ही डंपिंग यार्ड में काम करेंगे. अगर हिंडाल्को कंपनी मशीन या दूसरे तरीके को बढ़ावा देती है तो इनके विरुद्ध जोरदार आंदोलन किया जाएगा. सांसद ने मजदूरों को एकजुट रहकर इंटक के साथ कार्य करने की अपील की. व्यवसायी उदय प्रसाद साहू ने कहा कि इस इलाके में डंपिंग यार्ड का कार्य धीरज प्रसाद साहू के अलावे किसी और के अधीन ना होने देंगे और ना ही होगा.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news