दहेज की बलि चढ़ी एक और महिला ! पलामू में फांसी पर लटकी मिली आरती

    दहेज की बलि चढ़ी एक और महिला !  पलामू में फांसी पर लटकी मिली आरती

    पलामू (PALAMU) – पलामू जिले के छतरपुर के ग्राम बगैया निवासी पंकज पासवान की पत्नी आरती देवी ने बुधवार की सुबह फांसी लगा ली. जब सुबह मृतका के मायके वालों को इसकी खबर मिली तो वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और देखा कि उनकी बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा है. जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी.

    ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं मामले की जांच के दौरान पुलिस को अपना बयान देते हुए मृतका के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या की गई है. उन्होंने बताया कि कई बार उनकी बेटी आरती देवी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था.  मामले में ससुराल वालों से उनलोगों की कई बार बात भी हुई थी. फिलहाल पुलिस मामले से आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news