धनबाद-नेसुबो -गोमो रेलखंड पर 10 मार्च को रहेगा पावर ब्लॉक, जाने कौन सी ट्रेन रहेगी रद्द, किसका बदलेगा मार्ग

    धनबाद-नेसुबो -गोमो रेलखंड पर 10 मार्च को रहेगा पावर ब्लॉक, जाने कौन सी ट्रेन रहेगी रद्द, किसका बदलेगा मार्ग

    धनबाद (DHANBAD) :धनबाद रेल मंडल के धनबाद-नेसुबो गोमो रेलखंड के निचितपुर-तेतुलमारी स्टेशनों के बीच किलोमीटर 284/19-21 पर आरयूबी के कार्य के लिए  ट्रैफ़िक एवं पावर ब्लॉक 10 मार्च को  लिया जाएगा, इसके लिए गाड़ियों के परिचालन में बदलाव किया गया है. 

     10 मार्च 2022 को निम्नलिखित ट्रेनें रद्द रहेंगी - 03545/03546 आसनसोल-गया- आसनसोल मेमू ,03553/03554 आसनसोल - वाराणसी -आसनसोल मेमू 
    03503/03504 बर्धवान- हटिया -बर्धवान मेमू 

    नियंत्रित होकर  चलने वाली ट्रेन—  13151 कोलकाता -जम्मूतवी एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 10.03.22 पूर्व रेलवे क्षेत्र में 40 मिनट ,  12329 सियालदह- आनंदविहार वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति यात्रा प्रारंभ 10.03.22 पूर्व रेलवे क्षेत्र में 30 मिनट

    मार्ग परिवर्तन-  12381 हावड़ा- नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 10.03.22 भाया धनबाद, कतरास, चंद्रपुरा ,गोमो होकर चलेगी,.  13167 कोलकाता- आगरा कैंट एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 10.03.22 भाया धनबाद, कतरास, चंद्रपुरा,गोमो होकर चलेगी,  13152 जम्मू तवी- कोलकाता एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 08.03.22भाया गोमो,चंद्रपुरा, कतरास ,धनबाद होकर चलेगी,  12330 आनंद विहार- सियालदह एक्सप्रेस  वेस्ट बंगाल संपर्क क्रांति यात्रा प्रारंभ 09.03.22 भाया नेसुबोगोमो , चंद्रपुरा, कतरास, धनबाद होकर चलेगी,. 12988 अजमेर- सियालदह एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 09.03.22 भाया ,नेसुबोगोमो,चंद्रपुरा,कतरास, धनबाद होकर चलेगी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news