हादसा : धनबाद में धू-धू कर जल कर खाक हो गई शराब लदी कार 

    हादसा :  धनबाद में धू-धू कर जल कर खाक हो गई शराब लदी कार 

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद के बलियापुर में मंगलवार की रात शराब लदी एक  स्विफ्ट कार और बाइक में टक्कर हो गई.  टक्कर के बाद शराब लदी  कार धू-धू कर जलने लगी.  सूचना पाकर पुलिस और दमकल विभाग घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन दमकल के घटनास्थल पर पहुंचने के पहले ही कार जलकर राख हो गई थी. दुर्घटना में बाइक सवार भी घायल हुआ है.  घटना रात लगभग 9 बजे की बताई जा रही है.  ग्रामीणों ने शराब लदी कार के चालक को कूदकर भागने के बाद पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह पकड़ में नहीं  आया.  घायल बाइक सवार छाताबाद  का रहने वाला  वाला बताया जाता है. लोगों का कहना है कि शराब लदी  स्विफ्ट कार तेज गति से बलियापुर से सिंदरी की ओर आ रही थी, सावलापुर माझी बस्ती के पास उसी दिशा से बाइक कार से टकरा गई ,जिससे हादसा हुआ.

    रिपोर्ट : सत्य भूषण ,धनबाद  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news