सात समुंदर पार भी केसरिया रंग बिखरेला...


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) – जमशेदपुर में होली की तैयारी शहर में जोर-शोर से चल रही हैं. शहर में एक से बढ़कर एक एलबम का निर्माण किया जा रहा है. मंगलवार को युवाओं की एक टोली ने ‘संस्कार होली’ एलबम लांच की. इसे तिरियो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया है. गीत के माध्यम से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खेली जा रही होली को दर्शाया गया है. इस गीत के माध्यम से होली के महत्व को दिखाया गया है.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई से भोजपुरी अभिनेता सुदीप पांडे शामिल हुए. वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह भोजपुरिया उपस्थित थे. इस मौके पर भोजपुरी अभिनेता सुदीप पांडे ने संस्कार होली की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को यह गीत काफी प्रेरित करने वाली है. आज के समय में इस तरह के होली गीत बहुत कम ही सुनने को मिलता है. उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही वे एक फिल्म का निर्माण करने का जा रहे हैं. इसमें शहर के युवाओं का मौका मिलेगा. वहीं प्रदीप सिंह भोजपुरिया ने कहा कि संस्कारों से भरा यह गीत सभी को सुनना चाहिए। इसे काफी अच्छे ढंग से लिखा और गाया गया है, जो लोगों को काफी पसंद आएगी. इस गीत को झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने गाया है. वहीं अमित तिवारी ने लिखा है. जबकि निर्माता आलोक राज सिंह व निर्देशक सूर्या सिंह हेम्ब्रम हैं. इस अवसर पर स्थानीय अभिनेता गुरुशरण सिंह, पूर्व सैनिक विवेक सिंह, युवा लेखक अंशुमन भगत, असिस्टेंट डायरेक्टर मनोज पांडे, दीपक मिश्रा, आशुतोष उपाध्याय, पोरान हांसदा, सौरव सोरेन, सहित अन्य उपस्थित थे.
अमेरिका व इंग्लैंड में होली की भी दिखेगी झलक
गायक अजीत अमन ने बताया कि यह गीत अवधी, भोजपुरी और हिंदी तीनों भाषा का मिश्रण है. सात समुंदर पार भी केसरिया रंग बिखरेला, अनेकता में एकता संग देश के साथ और गौरव बढ़ेला. इस तरह के शब्दों से होली को बयां की गई है. वहीं अमेरिका और इंग्लैंड में मनाई जाने वाली होली भी दिखाया गया है. उनलोगों के बीच भी यह गीत काफी पसंद की जा रही है. अजीत अमन भारत के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत और टाटा समूह के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा पर गीत गाकर देशभर में सुर्खियां बटोर रहें हैं.
रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+