शहर के जाने माने कॉलेज के बाहर छात्रों ने काटा बवाल..यह है मामला

    शहर के जाने माने कॉलेज के बाहर छात्रों ने काटा बवाल..यह है मामला

    रांची (RANCHI) - मंगलवार को रांची के सेंट. ज़ेवियर कॉलेज के सामने सकड़ों की संख्या में छात्रों ने जम कर बवाल काटा. छात्र ऑनलाइन क्लास का विरोध कर रहे थे. उन्होंने मौके पर कॉलेज ऐड्मिनिस्ट्रैशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. बता दें कि सेंट ज़ेवियर कॉलेज में फिलहाल ऑनलाइन क्लास के माध्यम से ही पढ़ाई कारवाई जा रही हैं.  इससे भड़के छात्रों ने आज कॉलेज के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. 

    हाथों में बैनर और आँखों में आक्रोश लेकर सेंट ज़ेवियर कॉलेज के छात्रों ने प्रदर्शन किया. सरकार के आदेश के बावजूद अब तक यहां ऑफ लाइन क्लासेज शुरू नहीं की गई है. हांलाकि उनके sessional exams ऑफलाइन (कॉलेज कॅम्पस) ही लिया जा रहा है. कोरोना संक्रमण को देखते हुए पिछले 2 सालों से सभी कॉलेज और स्कूल बंद रखे गए थे. पर अब धीरे धीरे कैंपस में रौनक लौट गई हैं.. ऐसे में कॉलेज के छात्रों की शिकायत थी कि अब तक यहां ऑफलाइन क्लास क्यों नहीं शुरू हुई है.   

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news