होनहार बेटी के जज्बे को सलाम : एक ही पांव के सहारे नृत्य का दिखाती हैं हुनर

    होनहार बेटी के जज्बे को सलाम : एक ही पांव के सहारे नृत्य का दिखाती हैं  हुनर

    धनबाद (DHANBAD) - आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है. इस दिन इस जज्बे को सलाम नहीं करेंगे तो क्या करेंगे. धनबाद बलियापुर की एक होनहार बेटी  दिव्यांगता की सारी बेड़ियों को तोड़ कर नृत्य को अपनी ताकत बनाकर अपनी एक अलग पहचान बनायी है. बलियापुर प्रखंड के बिरसिंहपुर पंचायत स्थित सीतलपुर गांव के मिश्रा टोला की रहने वाली 19 वर्षीय रेखा मिश्रा अपने एक ही पांव के सहारे नृत्य का ऐसा हुनर दिखा रही है, जिसे देख लोग अचम्भित हैं. 

    पांव खोया, हौसले नहीं

    वर्ष 2014 में हुई एक सड़क दुर्घटना रेखा मिश्रा ने अपना एक पांव खो दिया. इस दुर्घटना के बाद रेखा मिश्रा  मानसिक तरीके से टूट चुकी थी. लेकिन उसके हौसले कम नहीं हुए और उसने अपनी एक पांव के सहारे ही डांस में पारंगत हासिल किया और आज लोग उसे डांसर रेखा कहने लगे हैं.

    सरकार से अपील

    डांसर रेखा मिश्रा कहती कि मेरे पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और मैं सरकार से मांग करती हूं कि मुझे सहयोग मिले, ताकि मैं अपने सपनों को उड़ान दे सकूं. रेखा मिश्रा कहती है कि वह पढ़ाई तो कर रही है, नौकरी भी कर लेगी लेकिन वह चाहती है कि दुनिया उसे जाने. दुर्घटना के बाद जब उसका पैर काटना पड़ा तो वह विचलित जरूर हो गई थी, लेकिन हिम्मत नहीं हारी थी. सरकार से अगर कोई मदद मिल जाए तो उसके सपनों को जल्द पंख मिल जाएंगे. वह लोगों से अपना वीडियो अधिक से अधिक लाइक और शेयर करने की अपील की है.

    रिपोर्ट : सत्यभूषण सिंह, धनबाद  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news