जमादार को ACB ने 5 हजार रुपए घूस लेते दबोचा


पलामू (PALAMU) : पलामू जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सोमवार को घूस लेते एक को रंगेहाथ पकड़ा. एंटी करप्शन ब्यूरो ने पड़वा थाना के जमादार मुन्नालाल जामुदा को ₹5000 घूस लेते गिरफ्तार किया है. दरअसल जमादार के खिलाफ एक व्यक्ति ने शिकायत की थी. जिसकी पड़ताल ब्यूरो के अधिकारियों ने की. उसके बाद पलामू स्थित एसीबी के डीएसपी अशोक कुमार गिरी और अन्य अधिकारियों ने जाल बिछाकर रिश्वत मांगने वाले जमादार को धर दबोचा.
4+