नाबालिग के साथ गैंग रेप मामले में पांच धराए, एक फरार

    नाबालिग के साथ गैंग रेप मामले में पांच धराए, एक फरार

    लोहरदगा (LOHARDGA) - भंडरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म  मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है.  बता दें कि दुष्कर्म का मामला रविवार का है. सोमवार को पीड़िता ने भंडरा थाना में गुहार लगाकर पूरे मामले की जानकारी दी. नाबालिग के साथ छह युवकों ने घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.  एक अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. मामला भंडरा थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव का है.  बताया गया कि पीड़िता एक शादी समारोह से लौट रही थी तब रास्ते में आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया.  पुलिस पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई में जुट गई है.

    रिपोर्ट : गौतम लेनिन, लोहरदगा

     



    Related News