BREAKING: प्रदर्शनकारी रैयतों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज और फायरिंग, गुस्साए ग्रामीणों ने एनटीपीसी कार्यालय और आधा दर्जन वाहनों में लगाई आग  

    BREAKING: प्रदर्शनकारी रैयतों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज और फायरिंग, गुस्साए ग्रामीणों ने एनटीपीसी कार्यालय और आधा दर्जन वाहनों में लगाई आग  

    चतरा(CHATRA)- चतरा के टंडवा में एनटीपीसी परिसर में आंदोलित रैयतों और ग्रामीणों के साथ पुलिस के बीच झड़प आज अचानक उग्र पकड़ लिया.  . प्रदर्शन कर रहे रैयतों और ग्रामीणों पर पुलिस ने आज जमकर लाठी भांजी. आंसू गैस छोड़े और फ़ाइरिंग भी की. जिसके जवाब में ग्रामीणों ने पुलिस पर भी पथराव किया. गुस्साए ग्रामीणों ने एनटीपीसी के परिसर में खड़ी आधा दर्जन गा़ड़ियों को आग के हवाले कर दिया. साथ ही एनटीपीसी के कार्यालय में आग लगा दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद डीसी अंजली यादव और एसपी राकेश रंजन समेत तमाम अधिकारी भारी पुलिस बाल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस के लाठी चार्ज में दर्जनों रैयत और ग्रामीण घायल हो गए.

    गौरतलब है कि 3 सूत्री मांगों को लेकर बीते 14 माह से स्थानीय रैयत और ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं. इसी को लेकर आज भी टंडवा में संचालित एनटीपीसी परियोजना परिसर में परिसर में रैयत और प्रदर्शन प्रदर्शन कर रहे थे. प्रशासन ने आंदोलनकारियों के धरनास्थल को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया. बता दें कि पुलिस-रैयतों के बीच अभी भी पथराव जारी है.

    रिपोर्ट: संतोष कुमार, चतरा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news