GOOD NEWS : रिम्स में जल्द ही बहाल होंगी 370 नर्सें, जेएसएससी को सौंपी जिम्मेदारी

    GOOD NEWS :  रिम्स में जल्द ही बहाल होंगी 370 नर्सें, जेएसएससी को सौंपी जिम्मेदारी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK)  : रिम्स की चिकत्सा व सेवा व्यवस्था में संभवत: जल्द ही सुधार होगा. मानव संसाधन की कमी झेल रहे रिम्स में नियुक्ति प्रक्रिया के लिए सुगबुगाहट शुरू हुई है. जेएसएससी के माध्यम से रिम्स में तृतीय वर्ग की नियुक्ति की जाएगी. नियुक्ति के पहले चरण में 370 नर्सें बहाल की जाएंगी. इस बाबत प्रक्रियाएं जल्दी ही शुरू होंगी. जानकारी के अनुसार पूरी प्रक्रिया में करीब एक महीने का समय लगेगा.  बहरहाल रिम्स प्रबंधन की ओर से दूसरे चरण की बहाली के लिए पदों को सूचीबद्ध किया जा रहा है. मीडिया से बात करते हुए रिम्स के निदेशक कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि नियुक्ति की प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए ही इसकी जिम्मेदारी जेएसएससी को दी गई है. नियुक्ति प्रक्रिया में आरक्षण आदि नियमों का पालन किया जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news