देवघर के स्टूडेंट्स कैंपस में करेंगे एलान, Say no to dowry...

    देवघर के स्टूडेंट्स कैंपस में करेंगे एलान,  Say no to dowry...

    देवघर (DEVGHAR) : जिला प्रशासन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कल से दहेज प्रथा के खिलाफ मुहिम Say no to dowry कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी. इससे पहले कॉलेजों में विद्यार्थियों के बीच पहुंच कर डीसी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा दहेज जैसी सामाजिक बुराई के प्रति जागरूक कर इस पर अमल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज उपायुक्त ने महिला कॉलेज और ए एस कॉलेज पहुंचकर विद्यार्थियों को दहेज प्रथा को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रेरित किया. साथ ही विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई कर आत्मनिर्भर बनने और दहेज के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए भी प्रेरित किया. उपायुक्त ने बताया कि लड़कों को दहेज लेना नहीं है और अपने बहनों के लिए भी नहीं देना है. दहेज के कारण कन्या भ्रूण जैसी ज्वलंत समस्या पर चिंता जताते हुए उपायुक्त ने लिंग जांच नहीं कराने का आग्रह किया. महिला दिवस से पूर्व कॉलेज की छात्राओं को उपायुक्त ने सम्मानित भी किया.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news