महिला दिवस : कल महिलाओं के हवाले रहेगी रांची लोहरदगा ट्रेन
.jpeg&w=3840&q=70)
.jpeg&w=3840&q=70)
रांची (RANCHI) : महिला दिवस पर रांची रेलवे स्टेशन का नजारा कुछ अलग ही होगा. जिम्मेदारी चाहे ट्रेन की लोको पायलट की हो या सहायक लोको पायलट की, गार्ड हो या सुरक्षा कर्मी या फिर टिकट चेकिंग, टिकट आरक्षण आदि की जिम्मेदारी...सारा काम महिला रेल कर्मी ही निभाएंगी. यहां तक की प्लेटफॉर्म की सफाई और स्टॉल पर भी महिलाएं ही तैनात रहेंगी.
महिला दिवस पर रांची लोहरदगा ट्रेन महिलाओं के जिम्मे रहेगी. रांची रेल मंडल ने निर्णय लिया कि इस दिन ट्रेन परिचालन से संबंधित सभी जिम्मेदारियां महिलाओं के ही हाथ में होगी. गौरतलब है कि रांची रेल डिविजन द्वारा हर साल आठ मार्च को महिला दिवस का आयोजन किया गया था. गत वर्ष भी रांची-लोहरदगा ट्रेन की ए टू जेड जिम्मेवारी महिलाओं ने ही निभायी थी.
4+