झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    झारखंड मॉर्निंग अपडेट्स : एक नजर में पढ़िए रांची के अखबारों की क्या हैं हेडलाइंस

    अगर सुबह की हड़बड़ाहट में अख़बार नहीं पढ़ पाए हैं, तो एक नजर में पढ़िए खास खबरें. सोमवार, दिनांक 7 मार्च को रांची के कुछ प्रमुख अखबारों की हेडलाइंस इस प्रकार हैं  -

    वर्ष 2016 के 52 हजार अभ्यर्थियों को पहले मौका, फिर पात्रता परीक्षा : राज्य में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली में संशोधन की प्रक्रिया पूरी हो गयी है. प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली भी इसी माह के अंत तक पूरी होने की संभावना है. (प्रभात खबर)

    आज से खुल जाएंगी सभी कक्षाएं : राज्य के सात जिलों रांची, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, चतरा, सिमडेगा, सरायकेला खरसांवा और बोकारो में कक्षा एक से आठ तक बच्चों के लिए सोमवार से स्कूल खुल जाएंगे. (प्रभात खबर)

    महिला दिवस के अवसर पर रांची लोहरदगा ट्रेन महिलाओं के जिम्मे : रांची रेल मंडल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च). पर ट्रेन के परिचालन से संबंधित सभी तरह के कार्यों का जिम्मा महिलाओं के हाथों में सौंपेगा. इस दिन रांची-लोहरदगा-टोरी-रांची ट्रेन का परिचालन महिलाएं करेंगी.  (प्रभात खबर)

    आजसू समेत कई संगठन आज घेरेंगे विधानसभा, शहर में 4000 फोर्स तैनात : स्थानीय नीति समेत अन्य मांगों को लेकर आजसू समेत कई संगठन सात मार्च को विधान सभा का घेराव करेंगे. (प्रभात खबर)

    रांची समेत पूरे झारखंड में अगले दो-तीन दिनों में तापमान 2-3 डिग्री बढ़ेगा : रांची समेत पूरे झारखंड में आसमान साफ हो गया है. तेज धूप निकलने से तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है. (दैनिक भास्कर)

    10 वर्षों से अटका है करमटोली-बोड़ेया व कटहलमोड़-अरगोड़ा रोड का चौड़ीकरण : बजट में सड़क जाल बिछाने और चौड़ीकरण की घोषणा की गई है. जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करनी होगी. तभी बजट की घोषणाएं धरातल पर उतर पाएंगी. (दैनिक भास्कर)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news