भारतीय जनतंत्र मोर्चा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन, सरयू राय ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

    भारतीय जनतंत्र मोर्चा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन, सरयू राय ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के पश्चिमी विधानसभा के मानगो राजस्थान भवन में भारतीय जनतंत्र मोर्चा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ. इसमें सरयू राय ने कहा कि क्षेत्र की समस्या को समाधान करने के उद्देश्य को लेकर पार्टी का जीणोद्धार हुआ है. इसके लिए पार्टी के हर कार्यकर्ता खड़े रहेंगे. वहीं पार्टी हर चुनाव में राज्य की समस्या को लेकर भी तीसरा मोर्चा जल्द बनायेगी. ऐसा सुझाव तैयार किया गया है और बात-चीत चल रही है.

    इस सम्मेलन में पार्टी के संरक्षक सरयू राय, अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी और पार्टी के सभी वरीय छोटे अधिकारी, पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहें और आगे की रणनीति पर जोर दिया है. पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष ने कहा कि आगामी चुनाव तक पार्टी का विस्तार तमाम जिलों में कर लिया जाएगा ताकि चुनाव समर में भाग लिया जा सके.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     

     



    Related News