सभी नेता बन गए डकैत और डकैत बने एम एल ए - बन्ना गुप्ता

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) - जमशेदपुर कदमा न्यू फार्म एरिया दुर्गा पूजा मैदान समुदायिक भवन में शनिवार की देर शाम बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के द्वारा कवि सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. यहां बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे. इस आयोजन में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना ने खूब रंग जमाया. वैसे तो हास्य कवि सम्मेलन में शहर के कई कवियों ने अपनी हास्य कविताओं से लोगों को खूब गुदगुदाया लेकिन जब मंत्री बन्ना गुप्ता ने माईक थामा तब माहौल पूरी तरह मज़ेदार हो गया.

    मंत्री ने समा बांधा

    मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने खुद की लिखी अपनी कविताओं के माध्यम से नेता और पुलिस पर निशाना साधा. उन्होंने जब हास्य-व्यंग्य का माहौल छेड़ते हुए कहा कि चोर सभी नेता बन गए डकैत बन गए एमएलए, तो लोगों की हंसी छूट गई. उन्होंने खुद पर चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ कविताएं उनकी अपनी हैं तो कुछ दूसरों से ली है. उन्होंने माहौल को हल्का फुल्का बनाते हुए कहा कि वे आधे कवि हैं, आधे नेता हैं, थोड़ा चुराएंगे, थोड़ा मिलाएंगे फिर थोड़ा सजाएंगे. बन्ना गुप्ता ने कविता के माध्यम से पुलिस पर भी निशाना साधा और कहा कि पुलिस से डरना पड़ता है. पुलिस की मार पड़ी तो वे नेता बन गए.पुलिस के बड़े एहसान हैं.

    रिपोर्ट : अन्नी अमृता, जमशेदपुर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news