होली पर बिहार में थी शराब खपाने की मंशा, चतरा में 43 पेटियों में मिली हजार से अधिक बोतलें


चतरा (CHATRA) : चतरा में नशे के सौदागरों के विरूद्ध 24 घंटे के भीतर चतरा पुलिस को दूसरी बड़ी कामयाबी हांथ लगी है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा करते हुए अवैध शराब की खेप के साथ दिनेश्वर दांगी नामक तस्कर को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ ने बताया कि तस्करों के द्वारा अवैध शराब फैक्ट्री में निर्मित नकली शराब की बोतलों पर असली टैग लगाकर होली में ड्राई स्टेट बिहार में खपाने की योजना थी. इसे समय रहते मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विफल कर दिया. उन्होंने बताया कि होली के दौरान अवैध शराब की तस्करी और तस्करों की हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा के ऊंटामोड गांव में भारी मात्रा में शराब रखी गई है और इसे बिहार भेजने की तैयारी है. सूचना के बाद दिनेश दांगी के घर पर छापेमारी की गई. पास खड़ी बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई, वहीं मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गाड़ी से 43 पेटियां में 500 एमएल की 1032 बोतल मैकडेवल अंग्रेजी शराब, पांच जार, 500 पीस बोतल का ढक्कन, 500 एमएल की 50 पीस खाली बोतल, 400 पीस मैकडेवल का स्टिकर, एक ड्राम मिला.
4+