पलामू : ठेकेदार से दस लाख रुपए रंगदारी मांगने वाले दो धराए

    पलामू : ठेकेदार से दस लाख रुपए रंगदारी मांगने वाले दो धराए

    पलामू (PALAMU) - डाल्टनगंज शहर में इन दिनों रंगदारी का खेल बड़े ही बेबाक तरीके से खेला जा रहा है. यहां अपराधी बेखौफ होकर रंगदारी की मांग कर रहे हैं और मांग पूरी नहीं होने पर हत्या की घटना को अंजाम देने में भी नहीं कतराते हैं. ऐसा ही मामले सामने आया है. यहां अपराधियों ने जिला स्कूल मैदान में चल रहे निर्माण कार्य के ठेकेदार गौरव शुक्ला से 10 लाख रुपए और एक पिस्टल की मांग की गई थी. गौरव शुक्ला ने उनसे मांगी गई रंगदारी की सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद एसडीपीओं के. विजय शंकर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए शहर थाना प्रभारी अरुण माहथा ने कांड में संलिप्त 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्त में आये अपराधियों में संतोष कुमार यादव और राकेश उर्फ नेपाली शामिल हैं.  मामले की जानकारी एसपी चंदन सिन्हा ने रविवार को प्रेसवार्ता कर दी है.

    रिपोर्ट : अमन प्रताप सिंह, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news