पांच दिन के सफर के बाद यूक्रेन से वापस लौटी लोहरदगा की बेटी, पीएम मोदी के लिए कही ये बात

    पांच दिन के सफर के बाद यूक्रेन से वापस लौटी लोहरदगा की बेटी, पीएम मोदी के लिए कही ये बात

    लोहरदगा (LOHARDAGA) : रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच यूक्रेन से भारतीयों की घर वापसी का सिलसिला लगातार जारी है. यूक्रेन के डिनिप्रो मेडिकल यूनिवर्सिटी से में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गई लोहरदगा की पतरा टोली निवासी युवती उर्मिला कुमारी पांच मार्च को देर रात अपने घर लौट आई. युद्ध के बाद एक मार्च से उर्मिला ने सफर शुरू किया था. उसने बताया कि केन्द्र सरकार की वजह से वह सुरक्षित स्वदेश वापस लौट पाई है. एमबीबीएस की प्रथम वर्ष की छात्रा उर्मिला कुमारी ने कहा कि यूक्रेन में एमबीबीएस की शिक्षा सस्ते में पूर्ण होने की की वजह से ये पढाई करने गई थी. लेकिन वहां के हालत बिगड़ने की वजह से उन्हें वापस लौटना पड़ा. सकुशल वापस लौटने के लिए उर्मिला ने प्रधानमंत्री मोदी को शुक्रिया अदा किया है.

    रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा



    Related News