जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, पलामू के चैनपुर का मामला

    जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, पलामू के चैनपुर का मामला

    पलामू(PALAMU): चैनपुर थाना क्षेत्र के खुरा गांव निवासी धनंजय गुप्ता की 20 वर्षीय पत्नी संगीता कुमारी की मौत शनिवार को जहरीला पदार्थ खाने से हो गई है.मृतका की माँ ने ससुराल वालों पर जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने मामला थाना में दर्ज कराया है.मृतक के शव को  पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए MMCH भेज दिया.पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौप दिया गया.

      मृतिका के ससुर गिरवर साव ने बताया कि उनका पुत्र धनंजय बाहर कमाने गया है जो अब तक वापस नहीं आया है. शनिवार की सुबह  बहू संगीता देवी एकाएक दस्त करने लगी पूछने पर उसने बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है.
     सुनते ही ससुर ने तुरंत स्थानीय डॉक्टर को बुला कर दिखाया. संगीता की स्थिति में सुधार नहीं होते देख स्थानीय लोगों की मदद से उसे MMCH में भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में  उसकी मौत हो गयी.
     रिपोर्ट: अनूप कुमार, चैनपुर,पलामू



    Related News