यूक्रेन में फंसा लोहरदगा का छात्र लौटा अपने घर, बताई युद्ध की खौफनाक कहानी  

    यूक्रेन में फंसा लोहरदगा का छात्र लौटा अपने घर, बताई युद्ध की खौफनाक कहानी  

    लोहरदगा(LOHARDAGA): यूक्रेन के पोलतावा में एमबीबीएस एमडी की पढ़ाई करने गए लोहरदगा जिला के करम टोली निवासी छात्र संदीप कुमार आज अपने घर वापस लौट गए. करीब पांच दिन का सफर कर वे यूक्रेन से इंडिया पहुंचे हैं.  आज भी इनके चेहरे में भय व्याप्त है.  इन्होंने बताया कि प्रतिदिन फायरिंग होते देखा, ड्रोन गिराने के लिए निरंतर फायरिंग की जा रही है.  इन्होंने बताया कि फायरिंग प्रतिदिन रात में हो रही है. जब पहली बार फायरिंग हुई तो वह समय रात का ही था. यूक्रेन में बने कॉलेज के बंकर में रहकर ये लोग बचे हैं.  फायरिंग और बमबारी से पहले सायरन बज रहा है. इसी सायरन की आवाज से वे सुरक्षित स्थान में आया-जाया करते थे.  इन्होंने बताया कि अब ये अपने घर आकर बहुत ही सुकून महसूस कर रहे हैं.

    रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news