तेल के डिब्बे में छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था विदेशी शराब, 64 बोतल जब्त  

    तेल के डिब्बे में छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था विदेशी शराब, 64 बोतल जब्त

    देवघर(DEOGHAR): बिहार में शराबबंदी के बाद तस्कर नए नए तरीके से तस्करी कर रहे हैं. कभी मालवाहक गाड़ी में गुप्त स्थान बनाकर तो कभी आपातकालीन सेवा वाले वाहन से शराब की खेप को बिहार भेज रहे है. समय-समय पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा धर पकड़ की जाती है. लेकिन, शराब तस्करों पर कोई प्रभाव नही पड़ा. इसी कड़ी में आज देवघर नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 64 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

    तेल के डिब्बे में छिपाकर कर रहा था शराब की तस्करी

    नगर थाना प्रभारी रतन सिंह की नेतृत्व में की गई इस छापामारी में इस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. इसके तस्करी करने का भी अलग अंदाज है. गिरफ्तार तस्कर तेल के डिब्बे में रख कर शराब की तस्करी कर रहा था. फिलहाल, पुलिस इससे कड़ाई से पूछताछ कर इसके सिंडिकेट की जानकारी ले रही है. देवघर बिहार के सीमावर्ती जिला होने के कारण यहां से शराब की आसानी से तस्करी की जाती है. देवघर इस तस्करी का सेफ जोन बनता जा रहा है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर



    Related News