स्कूल को सरकार के आदेश की परवाह नहीं ,फीस नहीं देने पर परीक्षा देने से छात्रा को रोका

    स्कूल को सरकार के आदेश की  परवाह नहीं ,फीस नहीं देने पर परीक्षा देने से छात्रा को रोका

    धनबाद(DHANBAD)- धनबाद पब्लिक स्कूल, मेन ब्रांच ने छात्रा को फीस नहीं देने पर परीक्षा  से वंचित कर दिया है. झारखंड अभिभावक संघ  के जिलाअध्यक्ष कैप्टन प्रदीप मोहन सहाय का कहना है कि झारखंड सरकार के  आदेश पत्रांक संख्या 1006 / 25 जून 2020 के अनुसार किसी भी छात्र को किसी भी परिस्थिति में शिक्षा एवं परीक्षा से वंचित नहीं किया जा सकता है.  लेकिन धनबाद पब्लिक स्कूल ,मुख्य शाखा में आज से वार्षिक परीक्षा शुरू हुई , 

    फीस नहीं दी थी तो परीक्षा नहीं देने दिया गया 

     एक छात्रा को एडमिट कार्ड न होने के कारण गेट से ही रिसेप्शन की ओर भेज दिया गया ,जहां बाकी छात्रों को (जो एडमिट कार्ड नहीं ले पाए थे उन्हें ) एडमिट कार्ड दिया जा रहा था, लेकिन इस पीड़ित छात्रा को उसके गार्जियन के साथ यह कह कर बाहर भेज दिया गया कि ऐसे बच्चों को आज परीक्षा नहीं देने दी जाएगी , इन बच्चों का एग्जाम किसी और तारीख में ली जाएगी ,जिसकी सूचना व्हाट्सएप के माध्यम से दे दी जाएगी.स्कूल के छात्र - छात्राओं के बीच इस तरह का भेदभाव निंदनीय है, तथा झारखंड अभिभावक संघ इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है.  सरकार के अभियान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को खुलेआम ठेंगा दिखाया जा रहा है.  संवैधानिक पदों पर बैठे हुए पदाधिकारी  एक टेबल से दूसरे टेबल तथा एक विभाग से दूसरे विभाग में लेटर भेजने का खेल कर रहे है और स्कूल वाले मनमानी कर रहे है. 

    रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद 



    Related News