जमशेदपुर में छापेमार दस्ते ने शहर के विभिन्न इलाकों में मारा छापा, नशीले पदार्थों के साथ कई धराए

    जमशेदपुर में छापेमार दस्ते ने शहर के विभिन्न इलाकों में मारा छापा, नशीले पदार्थों के साथ कई धराए

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): आए दिन शहर में हो रही लूटपाट की घटनाओं को देखते हुए जमशेदपुर के एसएसपी एम. तमिल वाणन द्वारा एक विशेष टीम गठित कर छापेमार दस्ता तैयार किया गया. छापेमारी की शुरुआत में तीनप्लेट स्थित अब्दुल बारी कॉलेज के के सामने सब्जी मंडी के पीछे कुछ लोगों को नशा करते हुए पकड़ा गया. जहां से चार युवकों के पास से गांजा तथा अन्य नशे की सामग्री बरामद हुई. तत्पश्चात टिनप्लेट, केबल टाउन बिरला मंदिर, टिनप्लेट चौक के पास अलग-अलग दुकानों पर छापेमार दस्ता द्वारा छापा मारा गया.  जहां से गुटखा, पान, बीड़ी, सिगरेट सहित काफी मात्रा गांजा में बरामद किया गया.

    आम जनता की शिकायतों पर उठाया गया है ये कदम : SSP

    SSP एम. तमिलवादन ने बताया कि शहर में आए दिन तरह-तरह की लूटमार और छीनतई की घटनाओं को देखते हुए और आम जनता की शिकायतों को देखते हुए आज एक टीम गठित कर शहर में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. आने वाले दिनों में भी इस अभियान को जारी रखा जाएगा. इससे कि आम जनता को इस तरह की घटनाओं से राहत मिल सके और अपराधियों की धरपकड़ की जा सके. इस तरह की छापेमारी का मकसद इतना ही है कि युवकों द्वारा नशे की हालत में इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है. सर्वप्रथम नरसी की बिक्री की जाने वाली स्थानों पर छापा मारकर बंद किया जाना आवश्यक है.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर



    Related News