मोरहाबादी स्थित बज़्रगृह जाकर डीसी ने किया ईवीएम का निरीक्षण


रांची(RANCHI): उपायुक्त रांची छवि रंजन ने बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान प्रभारी उप निर्वाचन पदाधिकारी, रांची मेरी मड़की एवं वेयर हाउस की ड्यूटी पर लगे पदाधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे.निरीक्षण के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने वेयर हाउस के गेट पर लगाये गये सील की जांच करते हुए पदाधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली. उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि ईवीएम के रख रखाव से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें. उपायुक्त ने निरीक्षण के बाद जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रतिवेदन राज्य निर्वाचन विभाग को भेजने का निदेश दिया. आपको बतायें कि समय-समय पर इवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख-रखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है.
4+