नाबार्ड चेयरमैन ने विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण , सौर चलित मसाले यौर दाल प्रसंस्करण इकाई का किया शुभारंभ

    नाबार्ड चेयरमैन ने विभिन्न परियोजनाओं का किया निरीक्षण , सौर चलित मसाले यौर दाल प्रसंस्करण इकाई का किया शुभारंभ

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR)- नाबार्ड के चेयरमैन डॉ जी आर चिंतला, ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में नाबार्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न परियोजनाओं के प्रगति का जायजा लिया. इस अवसर पर उनके साथ सुशीला चिंतला, सीजीएम -एमडी सह सीईओ   किसान प्राइवेट लिमिटेड, मुख्य-महाप्रबंधक नाबार्ड, और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. इस कार्यक्रम में नाबार्ड चेयरमैन ने सराईकेला और खरसावां प्रखंड के विभिन्न गांवों में नाबार्ड और टाटा स्टील फाउंडेशन के द्वारा संयुक्त रूप से वित्त पोषित वाड़ी जायजा लिया. इस क्रम में  चेयरमैन नाबार्ड ने रंगामाटिया गांव में 17 एकड़ में टपक सिंचाई से सुसज्जित बागवानी क्षेत्र का भ्रमण किया.

    चार नई परियोजना का किया गया शिलान्यास

    बता दें कि सरायकेला खरसावां प्रखंड में चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत विभिन्न गांवों में  326 एकड़ पर फल की बागवानी विकसित कर और अंतर फसलीय गतिविधियों का सम्पोषण किया जा रहा है. नाबार्ड और टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त भागीदारी से पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में दो जलछाजन, 01 वाड़ी, 04 कौशल विकास योजना का क्रियान्वयन हो रहा है. डॉ जी आर चिंतला ने पटमदा प्रखंड के माचा गांव में नाबार्ड वित्त पोषित 02 नई जलछाजन,  01 आदिवासी विकास कार्यक्रम, उद्यान विकास के लिए 01 जलवायु परिवर्तन परियोजना समेत 04 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इसके अलावा चेयरमैन नाबार्ड ने सौर चलित मसाले और दाल प्रसंस्करण इकाई और पटमदा एफपीओ के ऑफिस का भी उदघाटन किया.

    10.69 करोड़ का किया गया वितरण

    इस मौके पर बैंक ऑफ इंडिया और झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के द्वारा दोनों जिलों के स्वयं सहायता समूह, केसीसी, गव्य पालन, कृषक उत्पादन संगठन के बीच रु.10.69 करोड़ का  वितरण किया गया. इस अवसर पर नाबार्ड के विभिन्न परियोजनाओं से जुड़े 1000 से ज्यादा लाभुक मौजूद थे. चेयरमैन नाबार्ड ने सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड के 11 गांवों के 216 हैंडीक्राफ्ट कारीगारों के लिए नाबार्ड के वित्त सम्पोषण से चलाई जा रही ऑफ फार्म प्रोडयूसर आर्गेनाइजेशन योजना का जायजा लिया. इसी योजना के अंतर्गत रु 25 लाख के अनुदान से सामुदायिक सुविधा केंद्र का शिलान्यास किया.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news