देवघर (DEOGHAR) : देवघर में बालू घाटों से बालू का उठाव पूरी तरह प्रतिबंधित है. बावजूद जिला के बालू माफिया द्वारा चोरी-छिपे बालू का अवैद्ध उत्खनन कर यहां से बालू बिहार के कई जिलों में पहुंचाया जा रहा है. बालू माफिया द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र स्थित नदी से धरल्ले से लगातार बालू का उठाव किया जा रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस और विभागीय अधिकारी द्वारा कार्रवाई की रही है. लेकिन बालू माफियाओं पर इसका कोई असर नहीं हो रहा. इसी तरह की एक सूचना पर जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने स्थानीय थाना की सहायता से चांदन नदी घाट पर छापेमारी गई. इसमें बालू लोड होते 2 ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. अधिकारी को देख चालक सहित मजदूर भागने में सफल रहे. दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है. जहां मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. अधिकारी द्वारा सुदूर गांव और सीमावर्ती क्षेत्र स्थित घाटों पर छापेमारी की खबर से बालू माफियाओं में हड़कंप है.
रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर
Thenewspost - Jharkhand
4+

