अवैध कोयला उत्खनन की जांच करने पहुंचे एसडीपीओ, कोयला चोरों में मची भगदड़

    अवैध कोयला उत्खनन की जांच करने पहुंचे एसडीपीओ, कोयला चोरों में मची भगदड़

    धनबाद (DHANBAD) - एसडीपीओ की टीम ने गल्फरबारी ओपी क्षेत्र में चल रहे अवैध कोयला खनन स्थल का  निरीक्षण किया. बता दें कि गल्फरबारी बर्न स्टैंडर्ड के पास लगातार अवैध उत्खनन किया जा रहा है. इस जगह जैसे ही एसडीपीओ की टीम पहुंची वैसे ही अवैध खनन करने वाले कोयला चोरों में भगदड़ मच गई और सभी मौके से भाग निकले. एसडीपीओ ने रेलवे लाइन के पास हो रहे अवैध कोयला खनन की जांच की.

    ईसीएल सुरक्षा टीम के सहयोग से किया जा रहा सर्वे

    मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ पितांबर सिंह खेरवाल ने बताया कि क्षेत्र में अवैध उत्खनन देखने के लिए ईसीएल सुरक्षा टीम के साथ सर्वे किया जा रहा है. यहां पर लगभग 30 से 40 अवैध उत्खनन स्थान देखा गया है. वहीं 2 दिन पहले इसकी मुहाने की भराई की गई थी. लेकिन फिर अवैध उत्खनन करने वाले मुहाने को खोल दिए हैं. इसकी चिन्हित कर सभी मुहाने की भराई की जायेगी. इसके साथ ही आगे भी यह ध्यान दिया जाएगा कि अवैध उत्खनन ना हो, उसके लिए पेट्रोलिंग की जाएगी. जांच में निरसा इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव, गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी संजय उरांव सहित ईसीएल सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे.

    रिपोर्ट : विनोद कुमार, निरसा (धनबाद)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news