जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : झारखण्ड मजदूर यूनियन एवं टाटा स्टील दलित निबंधित कर्मचारी पुत्र संघ के द्वारा आज संयुक्त रूप से जमशेदपुर जुबिली पार्क के मुख्य द्वार के सामने प्रदर्शन किया जा रहा है. उनके द्वारा टाटा घराने के अंदर-बाहर कार्य कर चुके साफ-सफाई दलित कर्मचारी पुत्रों की सीधी बहाली की मांग की जा रही है. जहां आज के दिन पूरे देश भर में टाटा घराने के सभी इकाई कंपनियों में जेएन टाटा जन्म दिवस, संस्थापक दिवस, उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर यहां ये लोग बहाली की मांग कर रहे हैं.
5-6 वर्षोंं से लगातार हो रहा है आंदोलन
इन लोगों की मांग को लेकर विगत 5-6 वर्षों से लगातार चरणबद्ध आंदोलन हो रहा है. परंतु, आज तक इनकी मांगे नहीं सुनी गई है. इनका कहना है कि अगर इस बार इनकी मांग नहीं सुनी जाएगी तो गर्वनर हाऊस रांची में अनशन पर बैठा जाएगा. साथ ही ये लोग दिल्ली की ओर कुच करेंगे. इस पर भी बात नहीं बनी तो टाटा सन्स के चेयरमैन एवं रतन टाटा साहब के मुम्बई आवास पर भूख हड़ताल में बैठेंगे. इस आंदोलन में मुख्य रूप से झारखण्ड के पूर्व मंत्री, झारखण्ड मजदूर यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता दुलाल भुईयां, टाटा स्टील दलित निबंधित कर्मचारी पुत्र संघ के अध्यक्ष, चैतन चौसा मुखी के साथ कई लोग शामिल हैं.
रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर
Thenewspost - Jharkhand
4+

