रांची (RANCHI) - पंचायत सचिव के सफल अभ्यर्थियों ने मानव शृंखला बना कर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखा. मानव शृंखला पुरानी विधानसभा से लेकर नई विधानसभा तक बनायी. मानव शृंखला में बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों से पंचायत सचिव के सफल अभ्यर्थी शामिल हुए हैं.
बता दें कि लगातार 40 दिनों से पंचायत सचिव अभ्यर्थी राज भवन के पास नियुक्ति की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं. धरना के बीच झारखंड के तमाम मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से भी अपनी गुहार लगा चुके हैं. मानव शृंखला में मौजूद पंचायत सचिव अभ्यर्थी गुलाम ने कहा कि हम मानव शृंखला के माध्यम से सरकार को अपनी ओर ध्यान आकृष्ट कराना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि सभी जगह अपनी मांग को लेकर गए लेकिन किसी ने नहीं सुनी.
रिपोर्ट : समीर हुसैन, रांची
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+


