कांग्रेस की 5 मार्च  को हजारीबाग में होगी प्रमंडलीय स्तर की बैठक 

    कांग्रेस की 5 मार्च  को हजारीबाग में होगी प्रमंडलीय स्तर की बैठक 

    धनबाद (DHANBAD) : 5 मार्च  को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा आहूत प्रमंडलीय स्तर पर हजारीबाग में बैठक  बुलाई गई है. धनबाद जिला अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह के अनुसार   बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे  तथा सह प्रभारी उमंग सिंघार  के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष  राजेश ठाकुर भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे.  इस सम्मेलन में सात ज़िलों  के कांग्रेसी भाग लेंगे, जिसमें प्रमुख रूप से हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो ,चतरा के शामिल रहेंगे.  धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी से लगभग 100 प्रतिभागी हजारीबाग के सम्मेलन में भाग लेंगे. इसमें जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, प्रखंड कांग्रेस के पदाधिकारी मोर्चा संगठन के पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक ,पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस जन शामिल रहेंगे. 

    धनबाद जिला से जाने वालो की सूची गई प्रदेश कमेटी को 

    धनबाद जिला से जो  प्रतिभागी सम्मेलन में भाग लेने के लिए जाएंगे, आज उनकी सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दी गई है. सभी प्रतिभागियों से जिला अध्यक्ष ने निवेदन किया है की निश्चित समय पर 5 तारीख को 11 बजे हजारीबाग के टाउन हॉल में अपनी  उपस्थिति दर्ज कराएं. उत्तरी छोटानागपुर का यह सम्मेलन आने वाले लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में मील का पत्थर साबित होगा और कांग्रेस पार्टी डॉ अविनाश पांडे के नेतृत्व में पूरे झारखंड में आने वाले चुनाव जैसे नगर निगम, पंचायत चुनाव तथा विधानसभा और लोकसभा के लिए कमर कस ली  है. 

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news