यात्रीगण ध्यान दें : नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर कई ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का मार्ग बदला


देवघर (DEOGHAR) - हावड़ा-दिल्ली रेल मार्ग में नैनी और प्रयागराज छिवकी स्टेशन के बीच तीसरी लाइन और फ्रंट कॉरिडोर लाइन के लिए समर्पित न्यू करछना स्टेशन से लिंक करने के लिए और प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य दिनांक 14.03.2022 तक बढ़ा दिया गया है. जिसके फलस्वरूप 06 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं. जबकि 4 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. वहीं 5 ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया जाएगा. दूसरी तरफ रेलवे ने कोहरे के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था, लेकिन अब रेलवे ने उन सभी ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है.
निम्नलिखित ट्रेन रद्द रहेगी :
1. 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झांसी)-कोलकाता प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस (04.03.2022 और 11.03.2022 को शुरू होने वाली यात्रा)
2. 22197 कोलकाता-विरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन (झांसी) प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस (06.03.2022 और 13.03.2022 को शुरू होने वाली यात्रा)
3. 12988 अजमेर-सियालदह सुपरफास्ट एक्सप्रेस (01.03.2022 से 13.03.2022 तक की यात्रा)
4. 12987 सियालदह-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (02.03.2022 से 14.03.2022 तक की यात्रा)
मार्ग परिवर्तन : (28.02.2022 से 13.03.2022 तक शुरू होने वाली यात्रा)
1. 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस प्रयागराज जं.-मिर्जापुर-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के स्थान पर प्रयागराज जं. -प्रयागराज रामबाग-वाराणसी जं.-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. से होकर चलेगी.
2. 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस प्रयागराज जं.-मिर्जापुर-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के स्थान पर प्रयागराज जं. -प्रयागराज रामबाग-वाराणसी जं.-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. से होकर चलेगी।
3. 12303 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस पं दीन दयाल उपाध्याय जं.-मिर्जापुर-प्रयागराज जं. के स्थान पर पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.-जंघई जं. -प्रयाग-प्रयागराज जं. से होकर चलेगी।
4. 12304 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस प्रयागराज जं.-मिर्जापुर-पं दीन दयाल उपाध्याय जं. के स्थान पर प्रयाग-प्रयागराज जं.-जंघई जं.-पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. से होकर चलेगी।
इसके अलावा, 12176 ग्वालियर-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस (05.03.2022 और 12.03.2022 को शुरू होने वाली यात्रा), 20976 आगरा कैंट - हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (04.03.2022 और 11.03.2022 को शुरू होने वाली यात्रा), 12178 मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस (28.02.2022 और 07.03.2022 को शुरू होने वाली यात्रा), 22911 इंदौर-हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस (02.03.2022, 04.03.2022, 06.03.2022, 09.03.2022, 11.03.2022 और 13.03.2022 को शुरू होने वाली यात्रा,) और 12321 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी महाराज (टी) मुंबई मेल (14.03.2022 को शुरू होने वाली यात्रा) को रास्ते में उपयुक्त रूप से नियंत्रित किया जाएगा.
कोहरे के कारण रद्द ट्रेनों को फिर से परिचालन शुरू
निम्नलिखित मेल/एक्सप्रेस/स्पेशल ट्रेनें, जो पूरी तरह से रद्द कर दी गई थीं या आंशिक रूप से रद्द कर दी गई थीं, अब अपनी सामान्य सेवा फिर से शुरू करेगी:
(1) 11106/01106 झांसी-कोलकाता
(2) 111105/01105 कोलकाता-झाँसी
(3) 14004/04004 नई दिल्ली-मालदा टाउन
(4) 14003/04003 मालदा टाउन-नई दिल्ली
(5) 12988/02988 अजमेर-सियालदह
(6) 12987/02987 सियालदह-अजमेर
(7) 12325/02325 कोलकाता-नंगलडैम
(8) 12326/02326 नंगलडैम-कोलकाता
(9) 12357/02357 कोलकाता-अमृतसर
(10) 12358/02358 अमृतसर-कोलकाता
(11) 13429/03429 मालदा टाउन-आनंद विहार
(12) 13430/03430 आनंद विहार-मालदा टाउन
(13) 12024/02024 पटना जं-हावड़ा (सप्ताह में 6 दिन)
(14) 12023/02023 हावड़ा-पटना जं (सप्ताह में 6 दिन)
(15) 12367/02367 भागलपुर-आनंद विहार (प्रतिदिन)
(16) 12368/02368 आनंद विहार-भागलपुर (प्रतिदिन)
(17) 22406/04412 आनंद विहार-भागलपुर (त्रै-साप्ताहिक)
(18) 22405/04411 भागलपुर-आनंद विहार (त्रै-साप्ताहिक)
(19) 12178/02178 मथुरा-हावड़ा (साप्ताहिक)
(20) 12177/02177 हावड़ा-मथुरा (साप्ताहिक)
रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर
4+