ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत


लातेहार(LATEHAR)- चतरा जिले के सीमांत बड़का पूल के समीप ट्रेलर ओडी 14 ई 5986 की चपेट में आने से बारियातू टीओपी क्षेत्र के गोनिया निवासी साइकिल सवार गिरधारी साव (भरण) की दर्दनाक मौत हो गई. मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सिमरिया अंचल के पदाधिकारी से मुआवजे को लेकर गोनिया चौक में आधे घन्टे तक जाम किया. साथ ही घटना स्थल पर बीते पूर्वाह्न 11 बजे तीन घन्टे से एनएच 22 रांची चतरा मुख्य मार्ग को जाम किये हुए है.
रेलवे सीमेंट स्लीपर लदी ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटी
मृतक के परिजनों ने बताया कि भरण साइकिल से बकरी को खाने के लिए पल्हरी (पत्ता) लाने गया था. इसी दौरान रेलवे सीमेंट स्लीपर लदी ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे ट्रेलर में लदी सीमेंट स्लीपर साइकिल सवार के ऊपर गिर गई. इससे साइकिल के परखच्चे उड़ गए और वहीं भरण की मौत हो गई. हालांकि आसपास के ग्रामीणों ने आनन फानन में भरण को उढ़ाकर निजी वाहन से बालूमाथ सीएचसी ले गए. जहां सीएचसी प्रभारी डॉ अशोक ऑडिया ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक अपने घर के पास ही ठेला लगाकर चौमिंग अंडा बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. घटना व सड़क जाम की सूचना मिलते ही बारियातू टीओपी प्रभारी कुंदन कुमार व सिमरिया चतरा के एएसआई जय कुमार सिंह व टुडु घटना जाम स्थल पर पहुंचे. जाम कर रहे ग्रामीणों से वार्ता कर जाम हटाने का प्रयास किया. लेकिन जाम कर रहे ग्रामीण सिमरिया अंचल के पदाधिकारी को बुलाने व मुआवजे की मांग पर अड़े थे.
रिपोर्ट: परमेश पांडे, लातेहार
4+