हृदयगति रुकने से उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु की बासुकीनाथ में हुई मौत


दुमका (DUMKA) - महाशिवरात्रि के मौके पर उत्तरप्रदेश से पूजा करने बासुकीनाथ आए एक 50 वर्षीय श्रद्धालु की हृदयगति रूकने से मौत हो गई. मृतक श्रद्धालु की पहचान प्रह्लाद गुप्ता (50वर्ष) स्व हीरालाल गुप्ता, उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के बरद थाना के थेकमा बाजार निवासी के रूप में की गई है. मृतक श्रद्धालु प्रह्लाद गुप्ता के साथ आए मित्र दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश से 4 श्रद्धालु बासुकीनाथ पूजा अर्चना करने के लिए आए थे. उन्होंने बताया कि सभी कतार में लगकर पूजा अर्चना करने के लिए बासुकीनाथ मंदिर के गर्भगृह जा रहे थे. इसी क्रम में प्रहलाद गुप्ता गिर गए. प्रशासन द्वारा प्रहलाद गुप्ता को आनन-फानन में जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृत्यु का कारण हृदय गति रूकने को बताया जा रहा है.
रिपोर्ट : सुतिब्रो गोस्वामी, जरमुंडी/दुमका
4+