यूक्रेन से लौटे झारखंड के 5 स्टुडेंट्स, खुशी से आंखें हुई नम

    यूक्रेन से लौटे झारखंड के 5 स्टुडेंट्स, खुशी से आंखें हुई नम

    रांची(RANCHI)-यूक्रेन में MBBS की पढ़ाई करने गए रांची के पांच छात्र-छात्राएं आज भारत लौटे हैं. इनमें रांची की त्रिशा, प्रिया और प्रियंका,बोकारो के अंकित कुमार, जमशेदपुर के हेरा फातिमा, और रामगढ़ की अमन तेजस्विनी शामिल हैं.

    बता दें कि इससे पहले यूक्रेन में फंसे छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील की थी कि वे केंद्र सरकार तक उनकी बात पहुंचाए ताकि वे यूक्रेन से बाहर निकल सकें. यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के बीच जो भारतीय छात्र फंस गए थे, उनको अब धीरे-धीरे भारत लाया जा रहा है. कल देर रात लगभग 200 के करीब भारतीय छात्र दिल्ली और मुंबई पहुंचे थे. छात्र काफी खुश नजर आ रहे थे.

    राज्य सरकार अंतर्गत संचालित कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूक्रेन में फंसे झारखण्ड के लोगों से लगातार संपर्क स्थापित कर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है, तथा केंद्र सरकार से लोगों को वापस लाने हेतु भी जानकारी साझा की जा रही है. कंट्रोल रूम में अब तक आये 134 फ़ोन कॉल्स के माध्यम से तकरीबन 181 लोगों की जानकारी मिली है, इनमें 67 महिला और 114 पुरुष हैं।


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news