कमाई में धनबाद रेल मंडल फिर बना नंबर एक, अप्रैल से फरवरी तक कमाए 16766.11 करोड़ रुपए  

    कमाई में धनबाद रेल मंडल फिर बना नंबर एक, अप्रैल से फरवरी तक कमाए 16766.11 करोड़ रुपए  

    धनबाद (DHANBAD)  : धनबाद रेल मंडल ने एक बार फिर अपनी  कार्यकुशलता का परिचय दिया है. मंडल ने अप्रैल-2021 से फरवरी -2022 तक की अवधि में माल भाड़ा से कुल 16766.11 करोड़ रुपए कमाए हैं. यह राशि भारतीय रेल के सभी मंडलों में सर्वाधिक है. मंडल ने  अप्रैल-2021 से फरवरी-2022 तक की अवधि में कुल 142.76 मीट्रिक  टन माल लदान किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 119.02 मीट्रिक  टन से 19.94 % अधिक है. पिछले किसी भी वर्ष में इस अवधि का यह सर्वाधिक माल  लदान बताया गया है. धनबाद रेल मंडल ने प्रतिदिन रेक लदान के क्षेत्र में भी  बेहतर प्रदर्शन किया है. मंडल ने अप्रैल-2021 से फ़रवरी-2022 तक की अवधि में 109.66 रेक प्रतिदिन माललदान किया है,जो पिछले इसी अवधि  के 91.2 रेक प्रतिदिन लदान से 20.21 % अधिक है. इस अवधि का यह माल लदान अब तक के पिछले किसी भी वर्ष में सर्वाधिक है.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news