TSPC के दो नक्सली गिरफ्तार ,भारी मात्रा में विस्फोटक सहित कई समान बरामद

    TSPC के दो नक्सली गिरफ्तार ,भारी मात्रा में विस्फोटक सहित कई समान बरामद

    पलामू (PALAMU) : पलामू में लगातार पुलिस उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में TSPC नक्सली संगठन के खिलाफ तुरकुन जंगलों में सर्च अभियान चला कर दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. वहीं भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया है.

    बता दें कि  27 फरवरी को हुए नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के तुरकुन गाँव के जंगल में पुलिस की नक्सली रंजन जी के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई थी. पुलिस को सूचना मिली थी कि TSPC नक्सली संगठन के कुख्यात नक्सली एरिया कमांडर रंजन जी के दस्ते के लगभग 15 -18 हथियार बन्द नक्सली जंगल में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं.

    सूचना के सत्यापन के बाद  पलामू पुलिस और सीआरपीएफ 134 बटालियन ने संयुक्त अभियान तुरकुन जंगलों में चलाया. अभियान के दौरान पुलिस को देख नक्सलियों ने फायरिंग कर दिया था जिसमें जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस की ओर से 18 राउंड फायरिंग हुई थी. वहीं नक्सलियों की ओर से  60 राउंड फायरिंग की गई थी. पुलिस की गोली से एक नक्सली घायल हुआ था. लेकिन वह भागने में सफल हो गया.

    इस मामले में चंदन कुमार सिन्हा पलामू पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मुठभेड़ के बाद पुलिस और crpf ने जंगल में सर्च अभियान चलाया गया. सर्च अभियान के दौरान नक्सली सुरेंद्र भुइयां और अमरेश सिंह को गिरफ्तार किया गया. वहीं नक्सलियों के पास से AK47 रायफल के एक मैगजीन, AK47 का 7 जिला गोली, AK47 का 3 बुलेट, AK47 का 3 खोखा, SLR रायफल का तीन खोखा, वर्दी, पिठू, बैग, खाने पीने की वस्तुएं, नक्सली पर्चा, मोबाइल फोन, पावर बैंक, ऊनी कम्बल समेत कई समानों को बरामद किया गया है.    .


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news